दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में दाखिले की दौड़ में शामिल होने के लिए सोमवार को आखिरी मौका है। सोमवार को शाम पांच बजे तक ही ऑनलाइन आवेदन की खिड़की खुली रहेगी। तब तक अगर आवेदन नहीं कर पाए तो आप डीयू में दाखिले की दौड़ से बाहर हो जाएंगे, क्योंकि फिलहाल डीयू ने आवेदन का समय बढ़ाने की संभावनाओं से इनकार कर दिया है। डीयू में इस बार सिर्फ ऑनलाइन आवेदन का विकल्प मौजूद है।
दाखिले के लिए रविवार शाम तक कुल 2.98 लाख लोगों ने पंजीकरण करा लिया था। इसमें 1.81 लाख लोग ऐसे हैं जिन्होंने आवेदन के लिए निर्धारित फीस जमा कराकर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसमें 1.44 लाख लड़के और 1.15 लाख लड़कियां शामिल हैं। आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी) कैटेगरी में डीयू को 1.59 लाख आवेदन मिल चुके हैं। यह कुल पंजीकरण संख्या 50 फीसदी से ज्यादा है।
डीयू के मुताबिक, आवेदन के लिए बेहद कम समय बचा है। बहुत से आवेदकों ने पंजीकरण तो करा लिया है मगर आवेदन पूरा नहीं किया है। उन्हें जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिन्होंने आवेदन कर लिया है वे एक बार फिर से अपने चुने हुए विकल्पों को देख ले। उनके पास अभी भी विकल्प बदलने का मौका है। हालांकि विकल्प बदलने का मौका उसी कैटेगरी में मिलेगा जिसमें उन्होंने शुल्क जमा किया है।
आंकड़ों में आवेदक
2.98 लाख ने कराया पंजीकरण
1.82 लाख ने आवेदन किया पूरा
1.44 लाख लड़के
1.15 लाख लड़कियां
1.59 आरक्षित वर्ग से आवेदन
11,365 स्पोर्ट्स कैटेगरी में आवेदन
19081 ईसीए कैटेगरी में
1041 कश्मीरी माइग्रेंट का आवेदन
आवेदन करने वाले शीर्ष पांच राज्य
राज्य आवेदन
दिल्ली 1,11,303
यूपी 55,537
हरियाणा 36,028
बिहार 9,791
राजस्थान 9,395
डिमांड में रहने वाले पांच पाठ्यक्रम
पाठ्यक्रम आवेदन
बीए प्रोग्राम 1,21,701
इंग्लिश ऑनर्स 1,12,899
बीकॉम 96,503
बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र 86,056
बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स 83,021