फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में महिला से चाकू की नोक पर लूटपाट

Mon, 12 Jun 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
पटेल नगर इलाके में बदमाशों ने चाकू दिखाकर एक महिला से गहने लूट लिए। घटना के समय महिला बाजार से खरीददारी कर घर लौट रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।    
विज्ञापन

   
पुलिस के अनुसार देवी कुशवाहा(40) सपरिवार बलजीत नगर इलाके में रहती है। गत शुक्रवार की रात वह खरीददारी करने के लिए पटेल नगर स्थित शुक्र बाजार गयी थी। सामान खरीदने के बाद रात 9 बजे घर आ रही थी। इसी दौरान ई ब्लॉक नाले के पास दो युवकों ने उसे रोक लिया। 

बदमाश उससे लूटपाट करने लगे और शोर मचाने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश महिला के गले से सोने का चेन और कान के टॉप्स लूटकर फरार हो गये। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों और पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की ओर से बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें