दिल्ली विश्वविद्यालय में मई-जून में सेमेस्टर स्कीम के तहत होने वाली स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाओं के फॉर्म 19 अप्रैल तक ही जमा कराए जा सकेंगे। इसके साथ ही प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए भी परीक्षा फॉर्म इसी तिथि तक जमा कराए जा सकेंगे।
इसके बाद किसी भी सूरत में परीक्षा फॉर्म नहीं लिया जाएगा। वहीं बीएड, बीएलएड और नॉन कॉलिजिएट वूमेन एजूकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के परीक्षा फॉर्म के लिए भी यही तिथि निर्धारित की गई है। यदि छात्र इस तिथि तक परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कराते हैं तो वह परीक्षा देने से चूक सकते हैं।
डीयू ने स्पष्ट कर दिया है कि यह तिथि स्नातक स्तर के परीक्षा फॉर्म के लिए नहीं है। स्नातक सेमेस्टर परीक्षा के तहत सभी के परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि संबंधित कॉलेज द्वारा तय की गई है।