हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने शनिवार को पुलिस सब इंस्पेक्टर पोस्ट कोड-584 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पुलिस सब इंस्पेक्टर के कुल 13 पदों के लिए 20 दिसंबर 2018 को लिखित परीक्षा ली थी।
22 फरवरी 2019 को आयोग ने लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 36 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया। इनमें 13 अभ्यर्थियों को सब इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस पोस्ट कोड-584 के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में रोल नंबर 584001954, 584003127, 584003196, 584004784, 584005514, 584006126, 584008784, 584012796, 584013533, 584013749, 584014417, 584016087, 584017895 शामिल हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।