दिल्ली विश्वविद्यालय में अक्तूबर से शुरु हुई प्लेसमेंट प्रक्रिया में अब लगातार तेजी आती जा रही है। फरवरी के अंत तक अभी दो और प्लेसमेंट सत्र होंगे।
एक 15 फरवरी को व दूसरे के लिए तिथि व कंपनी का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। वहीं 8 व 9 फरवरी को हुए दो दिवसीय प्लेसमेंट सेशन में लगभग 400 छात्र कंपनियों के समक्ष उपस्थित हुए। जल्द ही कंपनियां छात्रों के नामों को शार्टलिस्ट करके प्रशासन को भेजेगी।
डीयू प्लेसमेंट अधिकारियों के अनुसार 15 फरवरी को अगला सेशन तय किया गया है। एक दिवसीय इस सेशन में दो कंपनियां एचटी स्टडीज, व अर्बन क्लेप नौकरी के ऑफर लेकर पहुंचेंगी। यह कंपनियां भी अच्छे सैलेरी पैकेज की पेशकश करेंगी।
वहीं इसकेबाद प्लेसमेंट का एक और सत्र आयोजित होगा। जिसकेलिए अभी कंपनियों से बातचीत जारी है। कंपनी का नाम फाइनल होते ही तिथि तय कर ली जाएगी। वहीं 8 व 9 फरवरी को कैंपस पहुंची अमेजॉन और नेविग8 इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने समूह चर्चा, साक्षात्कार के बाद शॉटलस्ट छात्रों की सूची जारी नहीं की है। नेविग 8 तो अभी अपने कार्यालय में भी छात्रों का साक्षात्कार करेगी। रिजल्ट दो सप्ताह के अंदर आने की संभावना है।
अधिकारियों के अनुसार अक्तूबर से ठंडे रिस्पांस के बाद जनवरी में हुए प्लेसमेंट सत्र से अच्छे ऑफर छात्रों को मिल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी को हुए प्लेसमेंट सेशन में जेनपेक्ट ने 150 छात्रों का को नौकरी की पेशकश की थी। ऐसे में प्रशासन उम्मीद करकेचल रहा है कि फरवरी में आने वाली कंपनियां भी अच्छे सैलेरी पैकेज के ऑफर छात्रों को देंगी।