फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC को मिली मोहलत, 31 जुलाई तक हो सकेंगे इंटरव्यू

Wed, 21 Jun 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को 31 जुलाई तक सभी भर्तियों के इंटरव्यू के आयोजन की अनुमति सरकार से मिल गई है। इससे पहले सरकार ने 31 मई तक इंटरव्यू खत्म करने के निर्देश दिए थे। लेकिन आयोग को भर्तियों को पूरा करने में दिक्कतें पेश आ रही थीं।
विज्ञापन


जिसके बाद आयोग ने सरकार को पत्र लिखकर 31 जुलाई तक की मोहलत मांगी थी। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के इंटरव्यू शुरू हैं। अब पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर, जेई सिविल और इलेक्ट्रिकल के इंटरव्यू होने बाकी हैं। आयोग के चेयरमैन डॉ. मोहन झारटा ने कहा कि आयोग ने सरकार से मोहल्लत मांगी थी।

अभी तक लिखित में कोई पत्र नहीं मिला है, लेकिन फोन पर सूचना मिली है कि सरकार ने 31 जुलाई तक जेई और पुलिस भर्ती के इंटरव्यू पूरे करने की मोहलत प्रदान कर दी है। वहीं आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि पुलिस और जेई के साक्षात्कार 31 जुलाई तक पूरे करने की छूट मिलने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें