फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU की दाखिले की दौड़ में शामिल होने का सोमवार को आखिरी मौका

Sat, 10 Jun 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Education
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के दाखिले की दौड़ में शामिल होने के लिए सिर्फ दो दिन का समय और बचा है। कल यानी सोमवार को शाम पांच बजे तक आपके पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। डीयू का कहना है कि छात्र अब देरी न करें। क्योंकि आवेदन की तिथि बढ़ाने की संभावनाएं न के बराबर है। 
विज्ञापन


डीयू में अब तक दाखिले की दौड़ में शामिल होने के लिए 2.80 लाख से ज्यादा लोग पंजीकरण करा चुके हैं, मगर अभी तक इसमें से महज 1.58 लाख से ज्यादा लोगों ने फीस जमा करके अपने आवेदन की प्रक्रिया को पूरा किया है। पंजीकरण कराने वालों में डेढ़ लाख से ज्यादा लड़के और 1.10 लाख से ज्यादा लड़कियां और 82 से ज्यादा ट्रांसजेंडर शामिल हैं। डीयू का कहना है कि अगले दो दिनों का समय और बचा है। उनके मुताबिक छात्रों को अंतिम समय तक का इंतजार करने से बचना चाहिए। इसलिए छात्रों को जल्द से जल्द आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना चाहिए।   
   
प्रवेश परीक्षा आधारित पीजी कोर्सेज के लिए कल से आवेदन      
दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके आवेदन की तिथि दो बार पहले टल चुकी है। मगर डीयू का दावा है कि इस बार पीजी कोर्सेज पीएचडी, एमफिल, एमए व एमएससी के लिए आवेदन की तिथि नहीं टलेगी। 
विज्ञापन


हालांकि सोमवार से इसके आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की घोषणा कर चुके डीयू प्रशासन ने अभी तक कोई गाइड लाइन जारी नहीं की है। डीयू सूत्रों की माने तो सोमवार को ही डीयू की ओर से इसे लेकर गाइड लाइन जारी की जा सकती है। जिसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें