फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में शुक्रवार से थम जाएगी दाखिले की दौड़

Fri, 25 Aug 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2017-18 में रेगुलर कॉलेज में अब तक दाखिला नहीं ले पाएं हैं, तो शुक्रवार को विद्यार्थियों के पास दाखिले का अंतिम अवसर है। आज दाखिला लेने से चूकने पर छात्रों को अगले साल ही मौका मिल सकेगा। शुक्रवार को दाखिले संपन्न होने के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो अब दाखिले नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि 11वीं कटऑफ के दाखिले शुक्रवार को समाप्त हो जाएंगे।  
विज्ञापन


डीयू में विभिन्न वर्गों की सीटें भरने के लिए शुरुआत में पांच कटऑफ निकालने का निर्णय लिया गया था। इस प्रक्रिया के बाद भी काफी संख्या में सीटें खाली रहने पर प्रशासन ने दस कटऑफ निकाली। बावजूद उसके सीटें खाली रह गई। इन सीटों को भरने के लिए न केवल 11वीं कटऑफ निकाली गई बल्कि दाखिला लेने की तिथि 14 अगस्त को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया। 

डीयू अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को डीयू में रेगुलर कॉलेजों में दाखिले के लिए अंतिम दिन है। इसके बाद जून से चली आ रही दाखिले की रेस पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। बृहस्पतिवार शाम तक 58,803 दाखिले मंजूर किए गए। जिसमें से 58,226 विद्यार्थियों ने फीस जमा करा कर अपना दाखिला पक्का कर लिया। 
विज्ञापन


11वीं कटऑफ के पहले दिन भी एक कॉलेज से दाखिला रद्द कराकर दूसरे कॉलेज में दाखिला लेने का सिलसिला जारी रहा। अधिकारियों का कहना है कि यदि दाखिले बंद नहीं हुए तो इसी तरह से छात्र दाखिला रद्द कराते रहेंगे और सीटें भर नहीं पाएंगी। प्रशासन को उम्मीद है कि शुक्रवार को सीटें भर जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें