फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी के बाद अब इस डिग्री कोर्स को भी ऑनलाइन कर रहा एचपीयू

Thu, 24 Aug 2017 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू पीजी के बाद अब यूजी डिग्री कोर्स को भी ऑनलाइन कर रहा है। विद्यार्थियों को पहले सेमेस्टर का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी सहित हर वो जानकारी देनी होगी, जो पीजी कोर्स में अनिवार्य की गई है। परीक्षा फॉर्म में किसी खामी को लेकर विवि ई-मेल और मोबाइल नंबर पर एसएमएस से जानकारी देगा।
विज्ञापन


विवि ने इस सत्र से एचपीयू पीजी सेंटर के सभी कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। इसमें आवेदन से लेकर प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित करने और दाखिला फीस जमा करवाने की पूरी प्रक्रिया शामिल है। एचपीयू के ईआरपी (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) के आठ करोड़ के प्रोजेक्ट में परीक्षा प्रणाली को ऑनलाइन करने का यह पहला कदम है।

इसी के तहत यूजी डिग्री कोर्स की परीक्षा प्रणाली को भी ऑनलाइन किया जा रहा है। यूजी के पहले सेमेस्टर के छात्रों से इसकी शुरुआत हो रही है। इसके तहत पहले से रूसा सीबीसीएस के तहत यूजी कोर्स के तीसरे, पांचवें, नौवें सेमेस्टर के छात्रों को पहले की तरह वेबसाइट www.hpuniv.hp.gov.in के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने होंगे।
विज्ञापन


यूजी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को पीजी कोर्स की तर्ज पर अक्तूबर में होने वाली वाली परीक्षाओं के लिए फार्म www.admissions.hpushimla.in से भरना है। इससे परीक्षा विंग में यूजी में पढ़ रहे प्रदेश भर के छात्रों का रिकॉर्ड कंप्यूटर में दर्ज हो जाएगा और उनकी हर समस्या का समाधान संभव हो सकेगा। 

औसतन हर साल यूजी में प्रवेश लेते तीस हजार से अधिक छात्र
हर साल यूजी डिग्री कोर्स में विवि से संबद्ध कॉलेजों में औसतन तीस हजार से अधिक छात्र प्रवेश लेते हैं। इनका विवि के परीक्षा विंग में अलग से ऑनलाइन डाटा रिकॉर्ड होगा। यह पहले सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने पर दर्ज हो जाएगा। पीजी कोर्स में भी इसी तरह छात्रों को उक्त वेबसाइट से परीक्षा फॉर्म भरने होंगे। 

नए सत्र में भरवाए जा रहे यूजी छात्रों के फॉर्म: नेगी
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि कहा कि विवि के ईआरपी प्रोजेक्ट में परीक्षा विंग और छात्रों का रिकॉर्ड ऑनलाइन मेंटेन करना जरूरी है। अलग वेबसाइट बनाकर पहले पीजी की एडमिशन हुई। अब नए सत्र में यूजी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के परीक्षा फार्म इसके माध्यम से भरे जा रहे है। इससे छात्रों का परीक्षा रिकॉर्ड ऑनलाइन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें