फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की दौड़ 20 दिसंबर से

Thu, 22 Nov 2018 08:44 AM IST
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
nursery admission - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए नर्सरी में दाखिला प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू हो सकती है। इस बार पब्लिक स्कूलों व दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्कूलों में एक साथ दाखिले की तैयारी है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की एमसीडी से प्रारंभिक स्तर पर बातचीत हो चुकी है। जल्द ही इस पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय से जुड़े सूत्रों की मानें तो नर्सरी दाखिले के लिए अगले दो से तीन दिन में नोटिफिकेशन व दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। 20 दिसंबर से दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत कर इसे 17 जनवरी तक संपन्न कर लिया जाएगा।

इस तरह से अभिभावक 17 जनवरी तक स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार पहली बार नगर निगम के स्कूलों के दाखिले भी निजी स्कूलों के दाखिले के साथ ही कराए जाएंगे। अब तक दोनों जगह अलग-अलग समय पर दाखिले होते रहे हैं।
विज्ञापन


 बीते साल की तरह दाखिले केंद्रीकृत तरीके से होंगे। दाखिले के लिए 100 प्वाइंट क्राइटेरिया रहेगा। जिसमें नेबरहुड, सिबलिंग, एल्युमिनाई, सिंगल गर्ल चाइल्ड, मुख्य क्राइटेरिया हैं। बीते साल 27 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी।

गाइडलाइंस जल्द जारी होने से स्कूलों को भी क्राइटेरिया तय करने के लिए समय मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही दाखिले के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें