देशभर में योग दिवस को 21 जून को मनाया जाएगा और इस देखते हुए चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने अपने अधीनस्थ सभी सरकारी-गैर सरकारी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वह संस्थानों में योग दिवस मनाए।
यूनिवर्सिटी की ओर से साफ कहा गया है कि योग दिवस मनाए जाने के फोटोग्राफ भी सभी कॉलेज वेबसाइट पर अपलोड कर देखें। जिससे देख जा सकेगा कि किन-किन कॉलेजों ने इस निर्देश का पालन किया है। दरअसल, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से यूनिवर्सिटी को पत्र भेजकर 21 जून को योग दिवस मनाने के लिए कहा है।
यूनिवर्सिटी ने इस पत्र का हवाला देते हुए अपने से संबंद्घ सभी सरकारी-गैरसरकारी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं 21 जून को योग दिव मनाया जाए। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के साथ कॉलेज के प्रोफेसर और छात्र भी हिस्सा लें।
यह निर्देश केवल कॉलेजों के लिए ही नहीं बल्कि यूनिवर्सिटी के लिए भी है। राष्ट्रीय सेवा योजना केकार्यक्रम समन्वयक डॉ.वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में योग प्रदर्शन, योग प्रवक्ताओं के भाषण और योगासन की फोटोग्राफ उनको दोपहर दो बजे तक मुहैया कराई जाए। जो कॉलेज इस निर्देश का पालन नहीं करेंगे इसकी रिपोर्ट यूनिवर्सिटी कुलपति को भेज दी जाएगी।