इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जेईई मुख्य परीक्षा की तैयारियां अब विद्यार्थी बिना परेशानी के कर सकेंगे। विद्यार्थियों की मांग के पर सीबीएसई ने आठ विषयों की तारीखों में बदलाव किया है। दरअसल जेईई मुख्य परीक्षा और बोर्ड की कुछ परीक्षाओं के बीच गैप ना होने से विद्यार्थी तनाव में थे।
बता दें कि आठ और नौ अप्रैल को जेईई मुख्य की परीक्षाएं ऑनलाइन होगी। इसके अगले ही दिन सीबीएसई की फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा थी। ऐसे में छात्रों को इस परीक्षा की तैयारी के लिए समय नहीं था। अब सीबीएसई की ओर से तारीख बदले जाने से छात्रों को राहत मिली है ।
सीबीएसई ने 12वीं में फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा 10 अप्रैल की जगह 12 अप्रैल, सोशियोलॉजी की परीक्षा 12 अप्रैल की जगह 20 अप्रैल, थिएटर स्टडीज की परीक्षा 20 अप्रैल की जगह 10 अप्रैल, फूड सर्विस की परीक्षा 29 अप्रैल की जगह 26 अप्रैल को कर दी हैं। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक की पाली में होंगी। 10वीं में एनसीसी की परीक्षा 15 मार्च की जगह 23 मार्च को होगी। सीबीएसई की वेबसाइट पर तारीखों में बदलाव की लिस्ट ऑनलाइन जारी कर दी गई है।