उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों में उर्दू और अरबी की तालीम के साथ अन्य विषयों की शिक्षा देने पर जोर दिया है। दादरी नगर के फैज ए आम मदरसे में उर्दू के साथ ही हिंदी, अंग्रेजी, गणित व भूगोल विषयों की भी शिक्षा दी जा रही है।
मदरसे के सदर कारी मुस्तफा ने बताया कि मदरसों में बच्चों को अधिक से अधिक तालीम देने की कोशिश रहती है। प्रदेश सरकार ने मदरसों में उर्दू और अरबी के अलावा अन्य विषयों पर शिक्षा देने का फैसला किया है।
साथ तकनीकी शिक्षा के लिए भी प्रदेश सरकार कदम उठाए, जिससे देश की नींव को और मजबूती मिल सके। फैज ए आम मदरसे में सरकार द्वारा लिए निर्णय का सम्मान किया है।
उन्होंने बताया कि नगर के नई आबादी मोहल्ले में मदरसा फैज ए आम में 300 छात्र-छात्राओं को तालीम दी जाती है। कक्षा एक से पांच तक बच्चों को उर्दू, अरबी के साथ-साथ अंग्रेजी, हिंदी, गणित, भूगोल, इतिहास आदि विषयों की पढ़ाई भी कराई जाती है। उर्दू और अरबी के 10 शिक्षक हैं। मदरसे में कई अन्य कोर्स चालू कराने को लेकर विचार किया जा रहा है।