फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE CTET Result 2019: सीटीईटी के नतीजे जारी, 3.51 लाख ने किया क्वालिफाई

Tue, 30 Jul 2019 07:31 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 7 जुलाई को आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबेलिटी टेस्ट (सीटीईटी) के नतीजे रिकॉर्ड 23 दिन के भीतर जारी कर दिए हैं। इस बार पेपर-1 और पेपर-2 में कुल 3 लाख 51 हजार 830  परीक्षार्थियों ने सीटीईटी को क्वालिफाई किया है। 
विज्ञापन


पेपर-1 (पहली से पांचवीं) व पेपर-2 (छठी से आठवीं) दोनों पेपर के लिए कुल 29 लाख 22 हजार 227 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 23 लाख 77 हजार, 031 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 3 लाख 51 हजार 830 परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है।

नतीजों को सीटीईटी की वेबसाइट www.ctet.nic.in पर देखा जा सकता है। सीबीएसई के अनुसार, देशभर से पेपर-1 के लिए 2 लाख 14 हजार 658 व पेपर-2 के लिए 1 लाख 37 हजार 172 परीक्षार्थियों ने क्वालिफाई किया है। 
विज्ञापन


पेपर-1 के लिए 16, 56, 091 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1359478 ने परीक्षा दी थी, जबकि पेपर-2 में पंजीकृत 1266136 परीक्षार्थियों में से 1017553 परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 104 शहरों में 2942 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की अंकतालिका व सफल हुए उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट जल्द ही डिजिटल लॉकर में अपलोड कर दिए जाएंगे। 

सीबीएसई ने दिसंबर 2018 में हुए सीटीईटी से डिजिटल लॉकर में प्रमाणपत्र अपलोड करने की सुविधा शुरू की थी। परीक्षा में जो भी उम्मीदवार किसी पेपर में 60 फीसदी व उससे अधिक अंक प्राप्त करता है उसे सफल माना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें