फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू दाखिला : आवेदन फॉर्म में कोर्स जुड़वाने का प्रावधान नहीं

Thu, 06 Jul 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीयू दाखिला : आवेदन फॉर्म में कोर्स जुड़वाने का प्रावधान नहीं
विज्ञापन
डीयू दा‌खिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कोर्स में दाखिले के लिए 23 दिन तक आवेदन प्रक्रिया चली। आवेदन प्रक्रिया के दौरान डीयू प्रशासन ने छात्रों को लगातार एक फॉर्म में ही ज्यादा से ज्यादा कोर्स भरनेे की सलाह दी थी। मगर ज्यादातर छात्रों पर इस सलाह का कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन


अब ऐसे छात्र कटऑफ में जगह बनाने के बावजूद दाखिला पाने से वंचित हो रहे हैं। दाखिला नहीं मिल रहा, तो छात्र कोर्स को आवेदन फॉर्म में जुड़वाने के लिए डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। डीयू प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कोर्स नहीं जोड़े जाएंगे, इसलिए ऐसे छात्र कार्यालय के चक्कर न लगाएं।

डीयू में दूसरी कटऑफ के दाखिले समाप्त हो गए हैं। तीसरी कटऑफ शुक्रवार को जारी होने वाली है। कई ऐसे छात्र हैं, जो किसी न किसी कोर्स में दाखिले के लिए योग्य हैं, लेकिन उन्होंने आवेदन फॉर्म में वह कोर्स ही नहीं भरा है।
विज्ञापन


इस कारण उनका दाखिला नहीं हो पा रहा। अब वे कार्यालय पहुंचकर आवेदन फॉर्म में कोर्स जुड़वाने का प्रयास कर रहे हैं। चूंकि डीयू में इस समय कोर्स जुड़वाने का कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है।

अधिकारियों का कहना है कि ओपन डेज के दौरान भी बार-बार सलाह दी जाती रही कि एक फॉर्म में ज्यादा से ज्यादा कोर्स के लिए आवेदन करें। ऐसा देखने में आ रहा है कि कुछ छात्रों ने तीन से चार कोर्स के लिए ही आवेदन किया है और अब उन कोर्स में दाखिला नहीं हो पा रहा।

ऐसे छात्र दूसरे कोर्स जोड़ने का आग्रह कर रहे हैं। मसलन यदि इतिहास में नंबर नहीं आया, तो हिंदी या संस्कृत को शामिल करने का आग्रह कर हैं या फिर कॉमर्स में नाम नहीं आने पर गणित या ईको को जोड़ने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें