दिल्ली सरकार ऑटोमोबाइल सेक्टर में रोजगार की बढ़ती संभावनाओं के मद्देनजर ऑटोमोटिव मेकैट्रॉनिक्स कोर्स शुरु करने जा रही है। एक वर्षीय एडवांस्ड डिप्लोमा के कोर्स की खास विशेषता यह है कि इसे जर्मनी की सरकार ने तैयार किया है। बुधवार को दिल्ली सरकार ने इसके लिए मर्सिडीज बेंज इंडिया के साथ करार किया। इसके लिए संस्थान के शिक्षकों को जर्मनी में एक विशेष प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान कराया गया है। सरकार का मानना है कि यह स्किल इंडिया को बढ़ाने में मददगार होगा।
विज्ञापन
2 of 5
demo pic
जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी में शुरु होने वाले एक वर्षीय एडवांस डिप्लोमा इन ऑटोमोटिव मेकैट्रॉनिक्स(एडीएएम) चलाने के लिए मर्सिडीज बेंज के साथ एक समझौता (एमओयू) किया है।
विज्ञापन
3 of 5
manish sisodia
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मर्सिडीज बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ रोलैंड फोल्गर के बीच बुधवार को दिल्ली सचिवालय में इस एमओयू का आदान-प्रदान हुआ। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार विद्यार्थियों को ज्ञान और अनुभव प्रदान करने के लिए सर्वोत्म वैश्विक कंपनियों को लाने का प्रयास कर रही है ताकि वह बाजार में अपने प्रतिस्पर्धियों से किसी तरह से पीछे नहीं रह सकें।
4 of 5
Now study in IIMs will be more costly, Fees may rise
- फोटो : pic as demo
सरकार का मानना है कि यह कोर्स युवाओं को मैकेनिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफॉमेटिक्स के अलावा अन्य आधुनिक ऑटोमैटिक तकनीकों में विशेषज्ञता के साथ तैयार करेगा। इससे युवा नई तकनीकों से शिक्षित होंगे और रोजगार प्राप्त करने के अवसर तैयार होंगे।
प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि जनवरी से जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी के ऑटोमोबाइल संकाय केअंतर्गत इस कोर्स की शुरुआत हो जाएगी। शुरुआत में इस पाठ्यक्रम को 20 छात्रों के बैच के साथ शुरु किया जाएगा संस्थान द्वारा संचालित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्रों का चयन होगा। इंजीनियरिंग(बीई व बीटेक) की डिग्री या डिप्लोमा धारक छात्र इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने केयोग्य होंगे। इस कोर्स को सफलता पूर्वक पूरा करने पर संस्थान व मर्सिडीज बेंज कंपनी की ओर से संयुक्त रुप से सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।