फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : MBA में CAT की वेटेज होगी कम

Thu, 12 Oct 2017 11:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-20 के लिए एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस) व एमबीए (ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट) में दाखिले के लिए कैट परीक्षा की वेटेज कम हो सकती है। भारतीय प्रबंधन संस्थान में दाखिले के लिए होनी वाली कैट परीक्षा की पर्सेंटाइल, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और साक्षात्कार में मिले अंकों को जोड़कर यहां दाखिला होता है। बीते साल तक वेटेज 85 फीसदी थी। सूत्रों के अनुसार, इस बार वेटेज को घटाकर 60 फीसदी किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
du - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि इसका कारण यह है कि आम छात्र महंगी कोचिंग नहीं ले पाते हैं जिसकी वजह से वह कैट परीक्षा में सफल हो जाते हैं। डीयू की सोच है कि कैट स्कोर की ज्यादा वेटेज होने से उन्हीं छात्रों को लाभ मिलता है जो महंगी कोचिंग लेकर परीक्षा देते हैं। लिहाजा सभी को बराबर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
वहीं, इस बार दसवीं व बारहवीं के अंकों का भी वेटेज होगा। दोनों कक्षाओं के अंकों का वेटेज 15 फीसदी हो सकता है।

4 of 5
demo pic
उल्लेखनीय है कि बीते साल तक कैट स्कोर की वेटेज 85 फीसदी, साक्षात्कार व एक्सटेम्पोर व ग्रुप डिस्कशन की वेटेज 15 फीसदी होती थी। लेकिन इस बार कैट स्कोर 60 फीसदी, दसवीं व बारहवीं के अंकों की वेटेज 7.5-7.5 फीसदी होगी। वहीं साक्षात्कार के 15 फीसदी, ग्रुप डिस्कशन  और एक्सटेंपोर का 5 फीसदी वेटेज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
कॉमर्स एंड बिजनेस कोर्स एडमिशन कमेटी के सदस्य प्रो. हंसराज ने बताया कि दो वर्षीय फुल टाइम पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 25 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 15 दिसंबर तक कॉमर्स विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। कॉमर्स एंड बिजनेस कोर्स दाखिला कमेटी की बुधवार को बैठक में सीटों के बंटवारे और प्रवेश नीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें