फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में आवेदन की उल्टी गिनती शुरू, बढ़ी आवेदन की रफ्तार 

Sun, 26 Jun 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में स्नातक के ऑनलाइन आवेदन को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 30 जून के नजदीक आती तारीख के साथ आवेन की रफ्तार बढ़ गई है। आवेदन के बाद हार्डकॉपी जमा करने के लिए छात्र अब कॉलेज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


छात्रों के कॉलेज पहुंचने से कॉलेज गर्मी की छुट्टी के बावजूद गुलजार होने लगा है। फॉर्म जमा होने के साथ कॉलेज प्रबंधन मेरिट की तैयारी में जुट गया है। कॉलेजों में ऑनलाइन कमेटी से रिपोर्ट ली जा रही है। फॉर्म चेक करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

कॉलेजों में अलग-अलग विषयों के अलग-अलग जगह फॉर्म लिए जा रहे हैं। जिससे उन्हें चेक करने में आसानी हो। फॉर्म चेकिंग में भी कई तरह की गलतियां सामने आ रही है। कई छात्रों ने बिना दस्तावेज के ही वेटेज के लिए आवेदन किया है। जबकि हार्डकॉपी में उनके पास कोई दस्तावेज नहीं है। जिसकी वजह से ऐसे छात्रों को अतिरिक्त वेटेज मिलना संभव नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं, साइबर कैफे व घरों से आवेदन करने वाले छात्रों के नाम और कैटेगरी में भी गलती देखने को मिल रही है। जिसे कॉलेज में आकर दुरुस्त कराया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से फॉर्म चेक करने के लिए भी अलग-अलग कमेटी बना दी गई है। जो जमा फॉर्म और ऑनलाइन आवेदन के वक्त दिए गए विवरण से मिलान कर पुष्टि करेगी। 

तभी उसका मेरिट लिस्ट तैयार होगा। सेक्टर-14 स्थित गर्वमेंट गल्र्स कॉलेज की प्रिंसिपल चेतना सेहरावत ने बताया कि मेरिट लिस्ट को लेकर काम शुरू कर दिया है। कमेटी बना दी गई है। फॉर्म चेक करने की ड्यूटी अलग-अलग शिक्षकों की लगाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें