ग्रेटर नोएडा के आईटीएस डेंटल कॉलेज में एमडीएस के द्वितीय बैच-2013 एवं बीडीएस के छठें बैच-2011 के छात्रों की शिक्षा पूरी होने पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा एवं विशिष्ठ अतिथि इंस्टी्ट्यूट ऑफ न्यूक्लीयर मेडिसिन एवं एलाइड साइंस नई दिल्ली के निदेशक डॉ. एके सिंह ने छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं।
केंद्रीय मंत्री ने उपाधि धारक छात्रों को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का अहसास दिलाते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और मेहनत से मिले ज्ञान का उपयोग मानवीय मूल्यों की रक्षा और समाज के लिए होना चाहिए। दीक्षांत समारोह में एमडीएस के 26 और बीडीएस के 80 छात्रों को डिग्री मिली।
इस दौरान संस्थान के निदेशक डॅा. अक्षय भार्गव ने विगत वर्षों में हुए संस्थान की उपलब्धियों को बताते हुए छात्रों से कहा कि चिकित्सीय शिक्षा का मुख्य उद्देश्य पैसा कमाना नहीं, बल्कि समर्पित भाव से मरीजों की सेवा करना होना चाहिए।
इस समारोह में आईटीएस ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. आरपी चड्ढा, उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा एवं अर्पित चड्ढा, सचिव बीके अरोड़ा, सुरेंद्र सूद एवं समेत विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण व विद्यार्थियों के अभिभावक शामिल हुए।