नोएडा। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी द्वारा दूसरी संशोधित कटऑफ के पहले दिन दाखिले सुबह 10 बजे से ही शुरू हो गए । छात्र-छात्राएं कॉलेज में समय से पहुंच गए और कटऑफ देखने के बाद तुरंत दाखिले लेने शुरू कर दिए।
दादरी मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के छात्रों की बैंक में काम होने के कारण फीस जमा नहीं हो पाई। हालांकि ऐसे छात्र जो दाखिले की प्रक्रिया को पूरा कर चुके हैं उनकी शनिवार को फीस जमा होने के बाद दाखिला पक्के कर दिए जाएंगे। उधर, सोमवार को दूसरी कटऑफ केदाखिले निरस्त कर दिए हैं और कुछ छात्र को दूसरी कटऑफ में मौका नहीं मिला है और उनको तीसरी कटऑफ में मौका मिल जाएगा।
दरअसल, बृहस्पतिवार देर शाम को यूनिवर्सिटी ने कटऑफ जारी कर दी थी और शुक्रवार सुबह से दाखिले शुरू हो गए। नोएडा डिग्री कॉलेज सेक्टर-39 में दूसरी संशोधित कटऑफ के पहले दिन बीए में 14, बीएससी में चार और बीकॉम में 23 दाखिले हुए हैं।
राजकीय महाविद्यालय नोएडा की प्राचार्या डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि बच्चों द्वारा कटऑफ में नाम देखने के बाद से ही एडमिशन शुरू कर दिए गए हैं और शनिवार को भी जारी रहेंगे। इसके अलावा दादरी डिग्री कॉलेज में करीब 10 दािखले हुए हैं लेकिन फीस केवल पांच ही छात्रों की जमा हुई है। जबकि शनिवार को फीस जमा होने के बाद दाखिले कंफर्म कर दिए जाएंगे। मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में अभी तक दोनों कटऑफ के बीए में 79, बीकॉम में आठ, बीएससी बायो में 66 और बीएससी मैथ में 33 दाखिले हुए हैं।
वहीं, कुमारी मायावती महिला कॉलेज बादलपुर में दूसरी कटऑफ में बीए में 33, बीकॉम में चार और बीएससी में तीन दाखिले हुए हैं। जबकि अब तक बीए में 133, बीकॉम में 19 और बीएससी मैथ में 10 एवं बीएसएसी बायो में 15 दाखिले हुए हैं।
एमएड की काउंसलिंग 18 जुलाई से
नोएडा। यूनिवर्सिटी में एमएड की काउंसलिंग 18 जुलाई से शुरू होगी और इसके लिए विश्वविद्यालय ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। यूनिवर्सिटी प्रवक्ता के मुताबिक यह काउंसलिंग तीन दिन तक चलेगी।