फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसराज कॉलेज की लाइब्रेरी होगी हाईटेक

Wed, 02 Nov 2016 11:31 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज की लाइब्रेरी में पुस्तक तलाशने, जारी करवाने, व वापस करवाने में छात्रों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। कॉलेज लाइब्रेरी को हाईटेक बनाने जा रहा है।
विज्ञापन


लाइब्रेरी में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) लगाया जा रहा है। जिसकी मदद से छात्र हजारों पुस्तकों में किसी एक पुस्तक को तलाश सकेंगे। दिसंबर से यह सुविधा छात्रों को मिलनी शुरू हो जाएगी।

हंसराज कॉलेज की लाइब्रेरी कमेटी कनवीनर डॉ. प्रीति धरमारा ने बताया कि नॉर्थ कैंपस का यह पहला कॉलेज होगा जो इस तरह की सुविधा से काम करेगा। चूंकि लाइब्रेरी हाईटेक होगी ऐसे में छात्रों का एक स्मार्ट लाइब्रेरी कार्ड भी होगा।
विज्ञापन


अगले चरण में होगा डिजिटाइजेशन
डॉ. प्रीति धरमारा ने बताया कि पहले चरण में लाइब्रेरी को आरएफआईडी से लैस करने के बाद अगले चरण में किताबों का डिजिटाइजेशन किया जाएगा। डिजिटल का काम पूरा होने पर छात्रों को एक पासवर्ड दिया जाएगा। जिसकी मदद से वह कहीं से भी पुस्तक को पढ़ सकेंगे। इसके लिए लाइब्रेरी स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें