फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में जन सुनवाई के दौरान हंगामा, एबीवीपी और आईसा के बीच हुई पत्थरबाजी

Fri, 28 Oct 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विवि के नॉर्थ कैम्पस स्थित आर्ट्स फैकल्टी के बाहर आईसा व एबीवीपी कार्यकर्ता भीड़ गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय की आर्ट्स फैकल्टी में बृहस्पतिवार को आइसा ने पूरे देश में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन  में  आइडिया ऑफ यूनिवर्सिटी पर जन सुनवाई की। इस दौरान आइसा और एबीवीपी के बीच हंगामा हो गया।
विज्ञापन


दोनों संगठनों के छात्रों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया है। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं के घायल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि आइसा और एबीवीपी समर्थक जब नारे लगा रहे थे, तब पुलिस मौके पर उपस्थित थी। नारेबाजी तेज होने पर विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की।

 बताया जा रहा है कि प्रशासन ने आइसा को इस सुनवाई को करने की इजाजत नहीं दी थी। बावजूद वह जन सुनवाई कर रहे थे। आइसा का कहना है कि जब हमारे कार्यकर्ता आर्ट्स फैकल्टी में एकत्र हुए तो प्रशासन ने हमें रोका और कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की की। कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते पुलिस बुलाकर हमें कार्यक्रम करने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


आइसा का आरोप है कि इसी दौरान डूसू अध्यक्ष अमित तंवर पर  कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट व पत्थरबाजी की। इसके कारण कार्यकर्ता कंवलप्रीत कौर और मधुरिमा को काफी चोट आई।

इस पूरे मामले पर डूसू अध्यक्ष अमित तंवर ने कहा कि हम आइसा के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी तरफ से हमारी तरफ पत्थर फेंके जाने की शुरुआत हुई। इस कारण से दो लड़कियों, एक लड़के को चोट आई है। साथ ही मेरे हाथ में भी चोट लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें