फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में हुए बदलाव के बीच खुले स्कूल, अनुशासन की शिक्षा देकर शुरू हुई पढ़ाई

Tue, 05 Jul 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
स्कूल से आते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट सीबीएसई व आईसीएसई स्कूल सोमवार को खुल गए। मौसम में हुए बदलाव के चलते पहले दिन छात्रों की संख्या कम रही। खासकर नर्सरी के बच्चे कम आए। शिक्षकों ने बच्चों का स्वागत किया।
विज्ञापन


स्कूलों में बच्चों के लिए सभा आयोजित हुई, जिसमें उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। कासना स्थित सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्र्य रीमा डे ने बताया कि छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ पढ़ाई शुरू की। साथ ही शिक्षिकाओं को दिशा-निर्देश दिए गए। 

रायन इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने बताया कि पहले दिन एसेंबली (सभा) में नए बच्चों को स्कूल के तौर-तरीकों के बारे में बताया गया। उन्हें अनुशासन में रहने की सीख दी गई। वहीं, समसारा वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल कैप्टन प्रवीन राय ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण बच्चों की संख्या कम रही।
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली पब्लिक स्कूल, गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज, ग्रेटर वैली, रामईश, फादर एग्नल, समरविला, एपीजे, धर्म पब्लिक स्कूल, जेपी इंटरनेशनल, जीडी गोयनका और जेपी पब्लिक समेत शहर के लगभग सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल खुल गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें