फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू छात्राओं का सवाल: सीएम बताएं छात्र-छात्राओं में भेद क्यों

Sun, 02 Oct 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू की सांध्यकालीन कक्षाओं में छात्राओं को दाखिला न देने पर सभी कॉलेजों में छात्राओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। कई कॉलेजों की छात्राओं और प्रबंधन ने यूनिवर्सिटी और यूजीसी के अलावा सपा सरकार को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि एक ओर तो सरकारें लड़का-लड़की में भेद दूर करने का प्रचार कर रही हैं तो वहीं, यूनिवर्सिटी खुलेआम छात्राओं को दाखिला देने से इंकार कर रही है। सीएम बताएं कि छात्र-छात्राओं में भेद क्यों।

दरअसल, पिछले सप्ताह चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की ओर से कॉलेजों और छात्रों की मांग पर सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने के लिए अनुमति दी गई थी। इनमें 27 कॉलेजों की सूची जारी की गई थी, मगर सांध्यकालीन कक्षाओं में छात्राओं को दाखिला ना देने का निर्णय लेते हुए यूनिवर्सिटी ने तीन-चार कॉलेजों की अनुमति रद्द कर दी थी। इसके बाद से ही गाजियबाद, गौतमबुद्घनगर और बुलंदशहर आदि जिलों में छात्राएं लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें