फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू के छात्र आज से भर सकते हैं परीक्षा फार्म, प्रथम वर्ष का रिजल्ट जारी

Tue, 25 Oct 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
इंडियन कॉलेज के स्टूडेंट्स
विज्ञापन
सीसीएसयू की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष की वर्ष-2017 मार्च में होने वाली मुख्य परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 25 अक्तूबर(आज) से यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की तारीख पांच नवंबर रखी गई है।
विज्ञापन


छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी 8 नवंबर तक कॉलेजों में जमा कर सकेंगे। वहीं, कॉलेज यूनिवर्सिटी में 10 नवंबर तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसी तरह प्रोफेसनल कोर्स में विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए बीएएलएलबी, एलएलबी, बीएससी कृषि और गृह विज्ञान तथा एमफिल आदि के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया मंगलवार से ही शुरू की जा रही है। अ

बीएड प्रथम वर्ष का रिजल्ट जारी
सीसीएसयू की ओर से सोमवार को वर्ष 2015-17 सत्र की बीएड की प्रथम वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। संबंधित छात्र-छात्राएं कॉलेज का कोड डालकर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन


कौशल प्रशिक्षण लेंगे शिक्षक 
एकेटीयू की ओर से शिक्षकों को कौशल प्रशिक्षण के लिए सूची जारी कर दी गई है और टेक्सास इंस्ट्रूमेंट कंपनी से साथ मिलकर इस कार्य को शुरू किया जाएगा। जो शिक्षक यह प्रशिक्षण प्राप्त कर लेंगे वह अपने-अपने क्षेत्र में अन्य कॉलेजों के शिक्षकों को प्रशिक्षित कर सकेंगे। प्रोफेसरों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए यूनिवर्सिटी ने यह कार्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें