फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू पांचवीं सूची : 60 फीसदी तक सिमटा दाखिले का आंकड़ा 

Thu, 04 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की पांचवीं कटऑफ के तहत बुधवार को दाखिला प्रक्रिया बंद कर दी गई। जिले के नोएडा, दादरी और बादलपुर महिला डिग्री कॉलेज में दाखिले का औसत लगभग 60 फीसदी तक पहुंचा है, हालांकि विश्वविद्यालय अब कोई भी कटऑफ जारी करने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन


अगर ओपन मेरिट आई तो छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। वहीं, मेरिट हाई होने से जिनके दाखिले नहीं हुए हैं वह अब ओपन मेरिट जारी करने की मांग करने लगे हैं। 

सेक्टर-39 स्थित नोएडा डिग्री कॉलेज में बीए में 240, बीकॉम में 137 और बीएससी में 47 दाखिले हुए हैं। दादरी के मिहिर भोज पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में बीए में 197, बीकॉम में 21 और बीएससी में 193 एडमिशन हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बादलपुर के कुमारी मायावती महिला कॉलेज में बीए में 363, बीकॉम में 57 और बीएससी में 50 छात्रों ने दाखिले लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें