चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी की ओर से ऐसे छात्रों को छात्रवृत्ति के फार्म भरने के निर्देश दिए हैं जिन्होंने दाखिला ले लिया है। यूनिवर्सिटी की ओर से निर्देश दिए हैं कि छात्र 31 अगस्त से पहले ही ऑनलाइन फार्म भर दें।
इसके साथ ही जिनका दूसरा साल है वह भी अपना फार्म रिन्यू करा दें। दरअसल, समाज कल्याण विभाग और कॉलेजों ने मिलकर करोड़ों का घोटाला कर दिया था। इससे प्रदेश सरकार ने छात्रवृत्ति घोटाले को बंद कराने के लिए छात्रों द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया कर दी है।
अब जो दाखिला ले चुके हैं और वह छात्रवृत्ति के लिए पात्र है तो सीसीएस यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर ऑन लाइन भर सकते हैं। जो नए छात्र हैं वह नए तरीके से फार्म भरेंगे। जबकि जो छात्र दूसरे साल के हैं वह केवल अपने फार्म को रिन्यू कर सकेंगे।