फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU: एक और मौका, 18 जुलाई तक आवेदन

Thu, 23 Jun 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी कॉलेजों के ऐसे छात्र-छात्राओं को जिन्होंने मुख्य परीक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं और मौखिक साक्षात्कार छोड़ दिया था उन्हें अब एक आखिरी मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी फीस के रूप में 1500 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। दरअसल, कुछ छात्र-छात्राएं उपस्थित नहीं हो पाए थे। कुछ छात्रों ने यूनिवर्सिटी से गुहार लगाई थी कि उनकी प्रायोगिक परीक्षा और मौखिक साक्षात्कार करा दिया जाए।

यूनिवर्सिटी ने ऐसे छात्र-छात्राओं के आवेदनों पर विचार करते हुए उन्हें मौका दे दिया है। अब छात्र-छात्राओं के लिए यूनिवर्सिटी ने 18 जुलाई 2016 तक आवेदन और उपस्थिति पत्र कॉलेज द्वारा सत्यापित कराकर यूनिवर्सिटी के गोपनीय विभाग की 40 नंबर खिड़की पर जमा करानी होगी। साथ ही, यूनिवर्सिटी परिसर के इलाहाबाद बैंक में 1500 रुपये भी जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें