फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई का योग, स्वच्छ  भारत पर ऑनलाइन क्विज

Wed, 04 Jan 2017 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
cbse 10 pass out girls celebrate success - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) योग, स्वच्छ भारत, होलेस्टिक हेल्थ (समग्र स्वास्थ्य) पर ऑनलाइन क्विज आयोजित कर रहा है। दो स्तर पर होने वाले आविष्कार क्विज का पहला चरण (स्कूल स्तर) 10 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। जबकि दूसरा चरण (सीबीएसई स्तर) 24 जनवरी को होगा। इस प्रतियोगिता के लिए दो श्रेणियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन


पहली श्रेणी के अंतर्गत कक्षा आठ तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं जबकि दूसरी श्रेणी में नौवीं से ऊपर की कक्षाओं के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। खास बात यह है कि कोई स्कूल दोनों श्रेणियों व किसी एक श्रेणी में भी हिस्सा ले सकता है। पहले चरण के अंतर्गत स्कूलों को 10 से 16 जनवरी के बीच किसी एक दिन योग, स्वच्छ भारत पर क्विज आयोजित करनी होगी। इस क्विज में से स्कूल को हर श्रेणी से दो छात्रों की टीम का चयन अगले स्तर के लिए करना होगा।

सीबीएसई की ओर से आयोजित किए जाने वाले दूसरे स्तर में हिस्सा लेेने के लिए स्कूलों को 16 जनवरी से 18 जनवरी के बीच उपलब्ध कराए जाने वाले योग क्विज लिंक पर पंजीकरण कराना होगा। जूनियर श्रेणी के लिए दूसरे स्तर की क्विज सुबह 10 बजे से 10:45 तक ऑनलाइन होगी। जबकि सीनियर श्रेणी के लिए यह समय 11:30 से 12:15 निर्धारित किया गया है। यह ऑनलाइन क्विज हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित होगी। सीबीएसई का मानना है कि ऐसी क्विज से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और ज्ञान में भी बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें