केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने देशभर में पांच नवंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए ई-प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।
आवेदक सीबीएसई नेट की वेबसाइट www.cbsenet.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, यह ध्यान रखना होगा कि किसी भी आवेदक को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
सीबीएसई ने साफ किया है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 704239950, 7042399525, 7042399521, 7042399526 पर सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
वहीं, अपनी समस्या को लिखकर net@cbse.gov.in पर मेल भी किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि अगले माह होने वाली नेट की परीक्षा में पांच लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके लिए सीबीएसई ने 91 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं।