पोर्टल पर इस सिस्टम के माध्यम से स्कूलों को 22 जुलाई शाम चार बजे तक स्टाफ के वैक्सीन की जानकारी देने को कहा गया है। इसके माध्यम से बोर्ड को पता चलेगा कि कितने स्टाफ को वैक्सीन लग गई है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने स्कूलों में स्टाफ के वैक्सीन को लेकर गंभीरता दिखाई है। सीबीएसई ने अपने संबद्ध स्कूलों से टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की वैक्सीन की जानकारी देने को कहा है। बोर्ड ने इसके लिए वैक्सीनेशन इंर्फोमेशन सिस्टम ऑफ स्कूल लांच किया है।
विज्ञापन
पोर्टल पर इस सिस्टम के माध्यम से स्कूलों को 22 जुलाई शाम चार बजे तक स्टाफ के वैक्सीन की जानकारी देने को कहा गया है। इसके माध्यम से बोर्ड को पता चलेगा कि कितने स्टाफ को वैक्सीन लग गई है।
सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से स्कूलों को एक सर्कुलर जारी किया गया है। सीबीएसई ने स्कूलों से यह जानकारी लेने के लिए अपनी वेबसाइट पर एक टैब बनाया है। स्कूलों को अपने लॉग इन आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करके यहां जानकारी जमा करानी है।
विज्ञापन
बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए टैब पर तीन श्रेणियों में इस जानकारी को उपलब्ध कराएं। स्कूलों को बताना है कि कितने स्टाफ को टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं। कितने स्टाफ को टीके की एक डोज लगी है, कितने स्टाफ को टीके की एक भी डोज नहीं लगी।