कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2016) के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। आवेदन के दौरान अगर किसी प्रकार की कोई गलती हो गई है, तो उसे सही कर सकते हैं। टेस्ट आयोजक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) बैंगलूरू ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
अभ्यर्थी वेबसाइट 222.द्बद्बद्वष्ड्डह्ल.ड्डष्.द्बठ्ठ पर जाकर प्राप्तांक, कार्य अनुभव, नाम, डेट ऑफ बर्थ जैसे कॉलम में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए उनके पास एक से पांच अक्तूबर तक का समय होगा। बता दें कैट में आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर है।
नि:शक्त अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन
पहली बार कैट में नि:शक्त कैंडीडेट के लिए हेल्पलाइन जारी की गई है। ष्ड्डह्लश्च2स्रह्यह्वश्चश्चशह्म्ह्लञ्चद्बद्बद्वड्ढ.द्गह्म्ठ्ठद्गह्ल.द्बठ्ठ के जरिए नि:शक्त स्टूडेंट राइटर, व्हीलचेयर आदि की डिमांड कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए सेंटर पर 15 मिनट पहले रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी।
चार दिसंबर को दो पालियों में परीक्षा
कैट 2016 का आयोजन दो पालियों में चार दिसंबर को होगा। इसके लिए 138 शहरों में एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। कैंडीडेट को चार शहरों को प्राथमिकता के तौर पर चयन करने के लिए विकल्प दिया गया है।