फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार प्रसिद्ध हो रहा दो साल पहले अस्तित्व में आया डीयू का ये कॉलेज

Sun, 05 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आर्यभट्ट कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में एक से एक पुराने कॉलेज हैं, लेकिन एक कॉलेज ऐसा भी है जो महज दो साल पहले ही अस्तित्व में आया है। हम बात कर रहे हैं आर्य भट्ट कॉलेज की। मशहूर गणितज्ञ आर्य भट्ट के नाम पर ही इस कॉलेज का नाम रखा गया है। महज दो साल में ही अपने अकादमिक रिकॉर्ड, अनुशासन और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए यह प्रसिद्ध होता जा रहा है।
विज्ञापन


स्थापना-
आनंद निकेतन स्थित आर्य भट्ट कॉलेज पहले राम लाल आनंद कॉलेज के नाम से जाना जाता था। रामलाल आनंद कॉलेज की स्थापना वर्ष 1973 में हुई थी। वर्ष 2014-15 में नई इमारत के साथ आर्य भट्ट कॉलेज बना।

कोर्स
कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट स्तर पर 12 कोर्स चलाए जा रहे हैं। इनमें बीए ऑनर्स हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी, साइकोलॉजी, बीए ऑनर्स बिजनेस इकनॉमिक्स, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस, बीएससी ऑनर्स मैथमेटिक्स और बीए प्रोग्राम शामिल हैं।
विज्ञापन


सुविधाएं
कॉलेज में कंप्यूटर लैब की व्यवस्था है। साथ ही ऑडियो-वीडियो टीचिंग मैटीरियल के इस्तेमाल के लिए लैंग्वेज लेबोरेट्री भी है। एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी के तहत लगभग सात गतिविधियां हैं, जिसमें वाद-विवाद, संगीत और डांस प्रमुख हैं। 

जहां तक खेलकूद की बात है तो क्रिकेट, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स, वेट लिफ्टिंग, स्विमिंग और पॉवर लिफ्टिंग की सुविधा उपलब्ध है। ताइक्वांडो में तो कॉलेज की टीम डीयू की चैंपियन है। इसके अलावा कॉलेज छात्रों के प्लेसमेंट पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन


वेबसाइट : www.aryabhattacollege.ac.in
ईमेल : admin@aryabhattacollege.ac.in
फोन नंबर : +91-11-24110490
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें