महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की स्नातक की बीएससी-बायोटेक की प्रथम, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर और बीएससी-बीएड की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक दिसंबर से प्रारंभ होंगी। बीए-बीएड के प्रथम सेमेस्टर तथा बीएसडब्लू-प्रथम, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं चार दिसंबर से शुरू होंगी।
एलएलएम-प्रथम व तीसरे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर की और चौथे सेमेस्टर की केवल री-अपीयर की परीक्षाएं पांच दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि बीबीए-प्रथम सेमेस्टर, बीसीए-प्रथम सेमेस्टर तथा बीबीए-सीएएम, बीई प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 04 दिसंबर से, बी.लिब, एम.लिब की डीडीई की री-अपीयर की परीक्षाएं छह दिसंबर से और एम.लिब की प्रथम, तीसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 शुरू होंगी।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि डेटशीट व एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं।