फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाट्सऐप के जरिए होगी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर निगरानी

Thu, 23 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार


आम लोग भी कर सकेंगे वाट्सऐप पर बोर्ड नकल की शिकायत
सूचना मिलते ही उड़नदस्ता करेगा कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोर्ड परीक्षा में वाट्सऐप के जरिए निगरानी होगी। अब परीक्षा की ड्यूटी देने वाले गुरूजी नकल करने वाले छात्रों की फोटो वाट्सऐप पर डालेंगे, जो जिला और मंडल स्तरीय बोर्ड परीक्षा अधीक्षक के पास पहुंचेगा।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड औपचारिक तौर पर इसके लिए एक मोबाइल नंबर जारी करेगा। इसका मकसद छात्रों को फोटोग्राफी का भय दिखाकर नकल करने से रोकना है। यह नंबर सार्वजनिक तौर पर नकल रोकने के लिए जारी किया गया है।

हरियाणा बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार कई तरह के प्रयोग कर रहा है। बोर्ड की पहले योजना स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की थी, लेकिन यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। ऐसे में बोर्ड ने परीक्षा में ड्यूटी करने वाले गुरूजी के स्मार्टफोन को ही नकल रोकने के लिए हथियार बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


परीक्षा की ड्यूटी देने वाले शिक्षकों को फोटो खींचने और वीडियोग्राफी करने को कहा गया है। बोर्ड के मुताबिक परीक्षा की ड्यूटी देने वाले शिक्षकों का एक वाट्सऐप ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें जिला परीक्षा अधीक्षक और मंडल स्तर पर निगरानी करने वाले अधिकारियों को जोड़ा जाएगा।

शिक्षक परीक्षा दे रहे छात्रों की फोटो खींचकर उसपर डाल देंगे। फोटो खींचने की जिम्मेवारी दूसरे क्लास रूम के शिक्षक करेंगे। फोटो में अगर कोई छात्र संदिग्ध स्थिति में दिखता है तो तत्काल संबंधित शिक्षक को चेक करने का आदेश दिया जाएगा।

प्रैक्टिकल परीक्षा की भी होगी फोटोग्रॉफी
बोर्ड परीक्षा के बाद स्कूलों में होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा की भी फोटोग्रॉफी कराई जाएगी। छात्रों के प्रैक्टिकल अंक के साथ फोटोग्रॉफ भी स्कूलों द्वारा बोर्ड को भेजने होंगे। अधिकांश सरकारी स्कूलों में कैमरे की सुविधा नहीं होने से मोबाइल कैमरे ही सहायक बन रहे हैं।

आम आदमी भी कर सकते हैं शिकायत
बोर्ड परीक्षा में हो रही नकल को देखते हुए आम आदमी भी इस वाट्सऐप नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बोर्ड परीक्षा केंद्र का नाम, क्षेत्र समेत पूरा पता देना होगा। वाट्सऐप नंबर पर फोटो भेजने के बाद बोर्ड इसकी सूचना तत्काल मंडल स्तरीय निगरानी कमेटी और जिला शिक्षा अधिकारी को देगा। जिसके बाद कार्रवाई कराई जाएगी।


बोर्ड परीक्षा की ओर से एक वाट्सऐप नंबर जारी किया जाएगा। इस पर कोई भी शिकायत कर सकता है। फोटो और सूचना भेजने के बाद बोर्ड के उड़नदस्ते को तुरंत सूचित कर दिया जाएगा। बोर्ड हर नकलरहित परीक्षा कराने के लिए काम कर रहा है।-मीनाक्षी शारदा, जनसंपर्क उपनिदेशक, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें