केएल मेहता दयानंद महिला कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली निकाली। करीब 250 छात्राओं ने इस रैली में हिस्सा लिया।
कॉलेज की डायरेक्टर सेल्फ फाइनेंस शुभ मेहता ने हरीझंड़ी दिखा रैली को रवाना किया। रैली महाविद्यालय से शुरू होकर एनआईटी होते हुए वापस कॉलेज पहुंची।
इस रैली की अगुवाई कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी कमलप्रीत वर्मा ने की। हाथों में बैनर पोस्टर लिए छात्राएं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के साथ साथ स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेश दे रही थीं।
छात्राओं ने रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों व दुकानदारों को जागरूक किया। इसके अलावा डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों
से बचाव की जानकारी भी दी गई।