दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में बीए और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले के इच्छुक आवेदकों के लिए अन्य आवेदकों की तुलना में राहत है। यदि आवेदकों ने बारहवीं में कोई वोकेशनल कोर्स भी पढ़ा है तो वह अपने बेस्ट फोर केलकुलेशन में इन्हें शामिल कर सकते हैं।
ऐसा करने पर उनके अंकों में किसी प्रकार की कटौती नहीं होगी। जबकि किसी विषय में ऑनर्स के लिए बेस्ट फोर में वोकेशनल कोर्सेज को शामिल करने पर 2.5 फीसदी अंकों में कटौती होगी।
डीयू के एकेडमिक विषयों व बेस्ट फोर के गणित को देखें तो यदि किसी छात्र ने किसी वोकेशनल कोर्स (फिजिकल एजूकेशन, स्क्लप्चर, वेब डिजाइनिंग, पेंटिंग व अन्य) में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं तो वह बेस्ट फोर की केलकुलेशन के समय उनके अंक जुड़वा सकता है।
इस तरह से उसकी बेस्ट फोर एक वोकेशनल कोर्स, एक भाषा व दो अन्य एकेडमिक विषयों के आधार पर बनेगी। डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि यदि किसी छात्र ने बारहवीं में किसी वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई की है तो वह उस कोर्स को बीए प्रोग्राम व बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले के लिए अपने बेस्ट फोर में शामिल कर सकता है।
वोकेशनल कोर्सेज को बेस्ट फोर में शामिल करने की मंजूरी केवल बीए व बीकॉम प्रोग्राम के लिए ही है। जबकि बीए ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स लेने के बेस्ट फोर में एक भाषा व तीन एकेडमिक विषयों को शामिल करना होगा।
वोकेशनल कोर्सेज डीयू की एकेडमिक विषयों की सूची में नहीं है, ऐसे में उसे नॉन एकेडमिक विषय मानते हुए अंकों में कटौती होगी।
डीयू की एकेडमिक/ इलेक्टिव विषयों की सूची
अरबी, फ्रैंच, लीगल स्टडी, पंजाबी, बंगाली, जियोग्राफी, मैथमेटिक्स, संस्कृत, बॉटनी, जियोलॉजी, म्यूजिक, सोशलॉजी, केमिस्ट्री, जर्मन, पर्शियन, स्पेनिश, एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडी, हिंदी, फिलॉस्फी, स्टेटिस्टिक(सांख्यिकी), कंप्यूटर साइंस, इतिहास, फिजिक्स, उर्दू, इकोनॉमिक्स, होमसाइंस, पॉलिटिकल साइंस, जूलॉजी, अंग्रेजी, इटेलियन, साइकोलॉजी, बायोलॉजी व बायोटेक्नोलॉजी।