बीएड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की मेरिट के आधार पर प्रदेश के 33 केंद्रों पर काउंसलिंग 6 जून से शुरू होगी। इसके लिए सभी कॉलेजों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस साल गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय को बीएड के लिए 40 सीटों की मान्यता मिली है।
जीबीयू के कुलपति जेपी शर्मा ने बताया कि इस बार लखनऊ यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से प्रवेश परीक्षा कराई थी। काउंसलिंग में विद्यार्थी अपने दस्तावेज के अलावा बुलावा पत्र, घोषणा पत्र आदि लेकर आएं।
इधर, जीबीयू के कुलसचिव मनोज राय ने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री की ओर से ऐसे संस्थानों की जानकारी मांगी गई थी, जो स्वच्छता की दिशा में उपयोगी काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री की टीम ने गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय का चयन किया। इसके बाद विश्वविद्यालय को स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।