फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में सहायक शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति का रास्ता साफ

Sun, 01 Jan 2017 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहायक शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति और प्रमोशन के फॉर्मूले पर डीयू की एग्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) ने अपनी मुहर लगा दी है। इस निर्णय के बाद अब शिक्षकों की नियुक्ति और प्रमोशन का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि जनवरी माह से इस प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को डीयू की ईसी बैठक में 50:30:20 के फॉर्मूले का प्रस्ताव रखा गया था। एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने काफी विचार करने के बाद प्रस्ताव को पास कर दिया। इस प्रस्ताव के पास होने के बाद अब सहायक शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति प्रक्रिया में 50 फीसदी एकेडमिक एंड रिसर्च परफॉर्मेंस 30 फीसदी डोमेन नॉलेज एंड टीचिंग स्किल और 20 फीसदी इंटरव्यू का पैमाना रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव पर पहले ही मुहर लग चुकी थी। गौरतलब है कि सहायक शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अभी तक स्थाई नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव पास नहीं हो पाया था। शनिवार को हुई ईसी की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें