गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आज से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो सकती है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के तहत 58 पाठ्यक्रमों में दाखिले होने है। बीते सप्ताह आईपीयू प्रशासन ने 15 फरवरी से प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी।
लेकिन यह अब कल से शुरू हो सकती है। जिसके तहत 11 यूनिवर्सिटी स्कूल व 120 संबद्ध कॉलेजों की 33 हजार से अधिक सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
जारी होगी ऑनलाइन विवरणिका
प्रशासन द्वारा ऑनलाइन प्रॉस्पेक्टस जारी किया जाएगा। आवेदन शुल्क के रूप में 1 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। आईपीयू में उपलब्ध 45 पाठ्यक्रमों में दाखिले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) से होंगे। जबकि, मेडिकल पाठ्यक्रमों मेें दाखिले नीट के माध्यम से होंगे।
पीएचडी में दाखिला के लिए एंट्रेंस टेस्ट होगा। एमटेक बायो टेक्नोलॉजी, एमबीए (वीकेंड), पीजी डिप्लोमा महिला सशक्तिकरण, एलएलएम (वीकेंड), बी.आर्क में सीईटी नहीं देना पड़ेगा।
वेबसाइट से मिलेगी जानकारी
दाखिला बॉर्शर, ऑनलाइन लिंक, व दाखिला संबंधी अन्य जानकारी आईपीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा (सीईटी) की शुरुआत 21 अप्रैल 2018 से होगी। तीन मई से रिजल्ट आने शुरू हो जाएंगे। कुछ के रिजल्ट 10 और 17 मई तक जारी होंगे।