दिल्ली सरकार एक बार फिर मेगा रोजगार मेले का आयोजन करेगी। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं के लिए यह बेहतर मौका होगा। यह मेला त्यागराज स्टेडियम में 15 व 16 फरवरी को लगेगा।
दिल्ली सरकार का रोजगार निदेशालय इसका आयोजन करेगा। दिल्ली के श्रम एवं रोजगार मंत्री गोपाल राय ने बताया कि रोजगार मेले में कंपनियां संभावित उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेंगी।
विभाग की वेबसाइट पर अब तक 580 कंपनियों ने खुद को पंजीकृत करवाया है। मेले में करीब 15237 से ज्यादा नौकरियां उपलब्ध होंगी। नौकरी के इच्छुक युवा अपना पंजीकरण दिल्ली जॉब फेयर www.jobfair.delhi.gov.in पर कर सकते हैं।
रोजगार देने वाली कंपनियां भी इस वेबसाइट पर सिस्टम जनरेटेड आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर अपने यहां की रिक्तियों का विवरण डाल सकती हैं।
नौकरी के इच्छुक आवेदक भी सिस्टम जनरेटेड आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर अपनी शैक्षिक योग्यता व कौशल के अनुरूप रिक्तियां व कंपनियों का चयन कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने पहला विशाल रोजगार मेला 7 व 8 दिसंबर 2015 को आयोजित किया था। दूसरा रोजगार मेला 7 और 8 नवंबर 2017 को लगा था। इसी कड़ी में तीसरे रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।