फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-विश्वविद्यालय पोर्टल से जुड़ेंगे सभी विश्वविद्यालय

Tue, 13 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
राज्य के सभी विश्वविद्यालय ई-विश्वविद्यालय पोर्टल से जुड़ेंगे। पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालयों की आपसी सूचनाएं आसानी से साझा हो सकेंगी। विद्यार्थियों को भी सभी विश्वविद्यालयों की जानकारियां एक ही पोर्टल पर मिल सकेंगी। सोमवार को लखनऊ के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी में इस संबंध में एक बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक में  एकेटीयू के कुलपति प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार पाठक के अलावा प्रदेश विश्वविद्यालय से प्रतिनिधि के रूप में आईटी विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। एकेटीयू ने अपने प्रस्तुतीकरण में कहा कि विश्वविद्यालय के पास अब तक विद्यार्थियों और प्राध्यापकों आदि से संबंधित किसी तरह का कोई डाटा नहीं है।

इन कार्यों को जिस वेंडर के माध्यम से कराया जाता है और सारा डाटा उसी के पास होता है। इसमें विश्वविद्यालय का खर्च भी बढ़ता है। डॉ. विनय कुमार पाठक ने कहा कि ई-विश्वविद्यालय पोर्टल के रूप में ऐसा साफ्टवेयर विकसित किया जाए जो सभी राज्य विवि के लिए समान रूप से लागू हो।
विज्ञापन


ई-विश्वविद्यालय पोर्टल को बनाने की जिम्मेदारी एनआईसी को दी गयी है। एनआईसी के यूपी प्रमुख ने बताया कि यह साफ्टवेयर क्लाउड आधारित होगा और मोबाइल पर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा।  यह प्रणाली अगले शैक्षिक सत्र से लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें