फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में भी पढ़ सकेंगे छात्र

Sat, 18 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एकेटीयू के छात्रों को अब हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में भी पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। आईआईटी के प्रोफेसरों की मदद से विश्वविद्यालय एक पोर्टल तैयार करा रहा है। इस पर अंग्रेजी के अलावा हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में भी कोर्स से संबंधित पाठ्यसामग्री उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


अभी तक विश्वविद्यालय की ओर से केवल अंग्रेजी में ही कोर्स से संबंधित पाठ्यसामग्री उपलब्ध होती थी। इस कारण ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। एकेटीयू की ओर से अगले सत्र से हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में भी कोर्स से संबंधित पूरी जानकारी और व्याख्यान पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा।

इससे छात्र ट्यूशन की तरह पहले ही अपने कोर्स की तैयारी ऑनलाइन कर सकेंगे, जिससे जब कक्षा में जाएं तो आसानी से शिक्षकों का व्याख्यान समझ सकें। पोर्टल को एक ऐप के माध्यम से भी लांच किया जाएगा, जिससे कोई भी छात्र कहीं भी उसका प्रयोग करके पढ़ाई कर सके। दरअसल, विश्वविद्यालय ने प्लेसमेंट के गिरते स्तर और छात्र-छात्राओं में शिक्षा को लेकर बढ़ते तनाव के कारण हो रही घटनाओं को देखते हुए ऐसा करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें