फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू ने मांगा कॉलेजों से छात्रों के इंटरमीडिएट का परीक्षा बोर्ड

Thu, 20 Oct 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एकेटीयू ने यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं को छोड़कर सभी ऐसे विद्यार्थियों की इंटरमीडिएट बोर्ड की जानकारी मांगी है जिसके आधार पर उन्हें इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट समेत अन्य कोर्स में दाखिला दिया गया है।
विज्ञापन


एकेटीयू की ओर से मान्य बोर्ड की सूची भी वेबसाइट पर डाली गई है। इसमें ऐसे उन छात्रों का भविष्य दांव पर हैं, जो यूनिवर्सिटी की सूची से बाहर के हैं। एकेटीयू के कुलसचिव पीके गंगवार ने सभी निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि इस समय नामांकन प्रक्रिया चालू है।

ऐसे में छात्रों के इंटरमीडिएट परीक्षा बोर्ड की सूचना भी देना जरूरी है। उन्होंने कहा है कि यूपी बोर्ड के अलावा सभी ऐसे बोर्ड की सूचना यूनिवर्सिटी को मुहैया कराई जाए। जिससे उनका पता चल सके कि वह किस बोर्ड से पास हैं और उसी के आधार पर उनको दाखिला दिया गया है।
विज्ञापन


यह उन कॉलेजों के लिए और भी अहम है जिन्होंने मैनेमेंट कोटे के तहत छात्रों को दाखिला दिया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की ओर से एक सूची वेबसाइट पर डाली है और जो इस सूची में इंटरमीडिएट के बोर्ड नहीं होंगे उनके दाखिलों को अवैध माना जाएगा।

कुलसचिव की ओर से कहा गया है कि यदि दाखिला लेने वाला कोई विदेशी छात्र है तो उसके लिए मानव संसाधन मंत्रालय या अधिकृत नियामक संगठन से प्रदत्त शैक्षिक अर्हता की समतुल्यता के छात्रों का ही नामांकन माना जाएगा। यदि यह दस्तावेज नहीं दे पाते हैं तो उनका दाखिला भी अवैध माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें