फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के नाम एक और रिकार्ड, बनी देश की सबसे बड़ी डिजिटल लाइब्रेरी

Thu, 20 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Panjab University - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) के नाम नया  रिकार्ड दर्ज हो गया है। पीयू स्थित एसी जोशी लाइब्रेरी देश की सभी यूनिवर्सिटी में सबसे अधिक पीएचडी थीसिस डिजिटलाइज करने वाली पहली यूनिवर्सिटी बन गई है। पीयू ने करीब सात महीने में डिजिटलाइजेशन का यह रिकार्ड बनाया है। 
विज्ञापन


एसी जोशी चीफ लाइब्रेरियन डॉ.राजकुमार के अनुसार लाइब्रेरी में 6398 थीसिस को डिजिटलाइज तरीके से तैयार कर दिया है। यूजीसी की ओर से देश भर के रिसर्च वर्क को शोधगंगा पर अपडेट किया है। शोधगंगा पर देश भर में होने वाली सभी थीसिस को आधिकारिक तौर पर ऑनलाइन किया जाता है। यह प्रोजेक्ट शोध में धांधली को रोकने के लिए किया गया है। 

डॉ.राजकुमार के अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी(एएमयू) 6351 और जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी 4458 को पीछे छोड़ कर पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि पीयू रिकार्ड के अनुसार सबसेे अधिक पीएचडी पंजाब यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग (637) और साइंस विभाग में 450 पीएचडी की गई हैं। पीयू के सबसे पुराने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में अभी तक 10 पीएचडी हुई हैं। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी में लाहौर स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई पीएचडी भी रखी हुई हैं। पीयू ने पुरानी थीसिस को सहेजने के लिए अप्रैल 2016 में प्रोजेक्ट को शुरू किया था। पहले चरण में 3 हजार थीसिस को डिजिटलाइज किया गया। डॉ. राजकुमार ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी में करीब 250 ऐसी थीसिस हैं जिनकी लैंग्वेज को चेंज कर डिजिटलाइज तरीके से अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिसर्च में चोरी और डुप्लीकेशन को रोकने के लिए डिजिटलाइजेशन और ऑनलाइन थीसिस से काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रयोग से पीएचडी करने के इच्छुक शोधकर्ताओं को पहले से हो चुके शोध के बारे में भी पूरी जानकारी मिल सकेगी। विदेशों में बैठे लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें