फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 मई को होगी एम्स मेडिकल परीक्षा

Mon, 22 May 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑल इंडिया इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल सांइसेज के एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश के लिए 28 मई को परीक्षा होगी। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को एम्स के सात कैंपस में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


 एम्स प्रतिष्ठित मेडिकल की पढ़ाई करानेवालों संस्थानों में एक है, यहां 1628 रुपये न्यूनतम एकेडमिक और 4228 रुपये के अन्य शुल्क प्रतिवर्ष देकर एमबीबीएस की पढ़ाई की जा सकती है।

इस परीक्षा में फरीदाबाद से सैकड़ों विद्यार्थी इस बार भाग लेने वाले हैं। ऑनलाइन परीक्षा सुबह 9 से 12:30 और 3 से 6:30 बजे तक होगी। इसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें 60 अंक के प्रश्न फिजिक्स, 60 केमिस्ट्री से, 60 बायोलॉजी से, 20 सामान्य ज्ञान के प्रश्न रहेंगे। 
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम 14 जून को जारी होगा। इस बार एम्स में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया तीन जुलाई से शुरू होगी। तीन राउंड की प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों को इस वर्ष ओपन रांउड का मौका मिलेगा। 

एम्स के कैंपस नई दिल्ली, भोपाल, पटना, जोधपुर, ऋषिकेश, रायपुर और भुवनेश्वर में है। इस परीक्षा को पास करने वाले विद्यार्थी इन कैंपस में दाखिला प्राप्त करते हैं और बहुत ही कम खर्च पर अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करते है। नई दिल्ली कैंपस में 107 सीटें है। बाकी सभी कैंपस में 100-100 सीटें उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें