फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा पास करने पर भी नहीं मिल पा रहा दाखिला

Wed, 07 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
परीक्षा
विज्ञापन
स्कूल की लापरवाही के चलते नवोदय विद्यालय में दाखिला परीक्षा उर्तीण होने के बाद छात्रा को दाखिला नहीं मिल पा रहा है। जिसकी वजह से छात्रा का भविष्य अंधकार में लटका हुआ है। 
विज्ञापन


परिजन खंड़ शिक्षा कार्यालय के चक्कर काट काट कर थक चूके है। पंरतु इनकी फरियाद नहीं सुनी जा रहीं है। इस लापरवाही को लेकर छात्रा मानसिक परेशानी से जूझ रहीं है। छात्रा ने उपायुक्त से दाखिला दिलवाने की फरियाद की है।

अली मौ0 निवासी तावडू ने बताया की उसकी बेटी मुसकान ने नवोदय विद्यालय बाई नूंह में दाखिला के लिए आवेदन किया था। जिसने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उर्तीण कर ली। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया की दाखिला में अब शहरी व ग्रामीण विषय के नाम पर उसे दिक्कत हो रहीं है। जिसको लेकर वह 15-20 दिनों से खंड़ शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहा है। 

पीड़ित अली मौ0 का कहना है की फार्म भरते समय जनता हाई स्कूल प्रंबधन ने ग्रामीण क्षेत्र में अपना स्कूल लिखवाया था।  उस समय  बीईओ व स्कूल के किसी भी स्टाफ न इस पर कोई ऐतराज नहीं किया था। 

प्रवेश परीक्षा उर्तीण होने के बाद अब बीईओ तावडू स्कूल को शहरी बताकर कांउटर साईन नहीं कर रहे है। स्कूल की इस लापरवाही की वजह से उसकी बेटी का दाखिला नहीं हो पा रहा है और उसका भविष्य अधर में लटका हुआ है। 

उन्होंने बताया की वह जनता हाई स्कूल से छात्रा की एसएलसी भी ले चुके है। इस परेशानी के कारण परिजन व छात्रा मानसिक परेशानी से जूझ रहीं है। उन्होंने उपायुक्त मनीराम शर्मा से दाखिला दिलवाने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें