बीकॉम की पढ़ाई करने वाले हरियाणा के फरीदाबाद के इस छोरे में आखिर ऐसी क्या बात है जो वह अब इंडियन आइडल में अपनी चमक बिखेरने को तैयार दिख रहा है।
दरअसल, सोनी चैनल पर आने वाले म्यूजिक शो इंडियन आइडल की तेजिंदर काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे। वह मुंबई 18 वर्ष की उम्र में ही चले गए थे।
पिता हरविंदर सिंह को भरोसा है कि उनका बेटा टॉप 24 और टेन में जगह बनाने में जरूर सफल होगा। बताते हैं कि मुंबई में हुए इंडियन आइडल में उसने ऑडिशन दिया था जिसमें उसका सेलेक्शन हो गया है।
तेजिंदर सिंह को बचपन से ही संगीत का शौक था। चूंकि घर में भी भजन कीर्तन और संगीत का माहौल रहा था। तभी उसने खुद को संगीत में अलग पहचान दिलाने की ठानी।