फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को मंत्री, सांसद और नामी हस्तियां देने वाली पीयू बेहाल, विशेष रिपोर्ट

Sun, 25 Dec 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab University Professor Arun Kumar Grover
विज्ञापन
जिस पंजाब यूनिवर्सिटी से पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सांसद किरण खेर, अभिनेता अनुपम खेर जैसे दिग्गजों ने तालीम ली। जहां चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस जेएस खेहर और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जैसी प्रमुख हस्तियों पढ़ा चुकी हैं। वही पीयू आज फंड के लिए मोहताज है और ऐतिहासिक महत्व रखने वाली यूनिवर्सिटी की  छवि निरंतर धूमिल हो रही है।
विज्ञापन


वर्तमीन में पीयू अपनी फैकल्टी और स्टाफ की सैलरी तक नहीं दे पा रही है। एक महीना निकलता है तो अगले महीने की मुश्किल आ खड़ी होती है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के हस्तक्षेप ने पीयू को महीने भर की राहत दिलाते हुए 44 करोड़ का बजट जारी करवा दिया। लेकिन इसमें भी सिर्फ दिसंबर की सैलरी ही दी जा सकेगी।

इस वित्त वर्ष के जनवरी से मार्च तक बचे तीन महीनों की सैलरी कैसे दी जाएगी यह अभी भी पहेली बनी हुई है। ऊपर से यूजीसी ने और बजट देने से साफ इनकार भी कर दिया है। कोई ठोस नीति नहीं बनने तक पीयू का आगे भी यही हाल रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंट्स पर बोझ डालने की तैयारी

पंजाब यूनिवर्सिटी
पीयू प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। कुछ नहीं सूझा तो अब स्टूडेंट्स को ही इसकी ढाल बनाने की तैयारी हो गई है। पीयू प्रशासन फीस को सीधा 10 गुणा तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर चुका है। अगली सिंडीकेट की मीटिंग में इस प्रस्ताव पर मुहर लगना भी तय माना जा रहा है।

यानी, अब जो स्टूडेंट किसी कोर्स के लिए 5 हजार रुपये फीस अदा कर रहा है, नए प्रस्ताव के बाद यही फीस बढ़कर सीधे 50 हजार रुपये हो जाएगी। स्टूडेंट्स यूनियन का मत है कि इतनी महंगी शिक्षा होने पर कमजोर वर्ग के स्टूडेंट के लिए पीयू के दरवाजे बंद हो जाएंगे। खास वर्ग के संपन्न स्टूडेंट ही पढ़ सकेंगे।

सैलरी का सबसे ज्यादा बोझ
पीयू पर सैलरी का सबसे ज्यादा बोझ है। अधिकतर बजट प्रति वर्ष सैलरी के मद में ही खर्च हो जाता है। इस बार तो हालात ऐसे हैं कि तीन महीने की सैलरी देने तक के पैसे नहीं बचे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें