फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट स्टीफंस के तीन पाठ्यक्रमों में दाखिले शुरू, चयनित छात्रों के साथ प्रतीक्षा सूची जारी

Sun, 26 Jun 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी सेंट स्टीफंस कॉलेज में बीते सप्ताह कट ऑफ जारी होने के बाद अब दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  कॉलेज प्रशासन ने अपने तीन पाठ्यक्रमों फिजिक्स ऑनर्स, ईको ऑनर्स व संस्कृत ऑनर्स में ऐप्टीट्यूट टेस्ट व साक्षात्कार के बाद दाखिले के लिए छात्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। 
विज्ञापन


सूची में चयनित छात्र आगामी 27 व 28 जून तक फीस जमा कराकर अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। चयनित छात्रों के साथ-साथ प्रशासन ने छात्रों की प्रतीक्षा सूची भी जारी की है। 

सेंट स्टीफंस कॉलेज में इस सप्ताह फिजिक्स, ईको व संस्कृत ऑनर्स के लिए साक्षात्कार संपन्न हुए। जहां फिजिक्स में 79 छात्रों का चयन किया गया तो इस पाठ्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में 28 छात्रों की प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। 
विज्ञापन


इसी तरह से ईको ऑनर्स में 54 छात्रों को सफल घोषित किया है और 47 छात्रों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। जबकि संस्कृत ऑनर्स में 12 छात्रों का चयन कर, तीन छात्रों को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया है। 

शनिवार को कॉलेज में केमिस्ट्री ऑनर्स के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया की शुरूआत हो गई है। इस पाठ्यक्रम के लिए साक्षात्कार 27, 28 जून तक होंगे। जैसे-जैसे पाठ्यक्रमों केलिए साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होती जाएगी, वैसे-वैसे कॉलेज प्रशासन सफल छात्रों की सूची जारी करता जाएगा जिससे कि वह फीस का भुगतान कर सकें। कॉलेज में फिलॉस्फी ऑनर्स के लिए अंतिम साक्षात्कार 9 जुलाई को होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें